NALSA के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त हुए जस्टिस चन्द्रचूड़

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के बाद वरिष्ठतम न्यायाधीश को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। 

0
926

लखनऊ  / दिल्ली  । भारत के सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायमूर्ति डॉ डीवाई चन्द्रचूड़ को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस आशय की सूचना राजपत्र के माध्यम से दी गई है।

आपको बता दें कि इससे पहले इस प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित थे। उनके मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने के बाद प्राधिकरण के अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था।

आपको बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के बाद वरिष्ठतम न्यायाधीश को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here