मुर्तजा अली अध्यक्ष बने, सेक्रेटरी का ऐलान.. मंदिर मस्जिद स्कूल कॉलिज अस्पतालों के आसपास की शराब की दुकानें समिति के राडार पर

युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी मिर्जा साद बेग ने बताया कि शहर के सभी स्नातक और स्नातकोत्तर महाविद्यालयों के छात्रो को संगठित किया जा रहा है जिनको समिति में अहम जिम्मेदारियां दे कर संगठन से जोड़ा जाएगा जिसकी शुरुआत नेशनल पी जी कालेज से की जा चुकी है l आपको बता दें कि पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव एवं ईदगाह के इमाम

0
340

लखनऊ । शराब बंदी संघर्ष समिति की कार्यकारिणी की बैठक में मुर्तजा अली को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को  आर बी लाल  की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें अध्यक्ष के अलावा मिर्जा इशरत बेग को जनरल सेक्रेटरी, रोहित अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा मिर्जा साद बेग को प्रभारी युवा प्रकोष्ठ चुना गया l

निर्वाचन के बाद अध्यक्ष मुर्तजा अली ने बताया कि जल्द ही कार्यकारिणी के शपथग्रहण समारोह की तिथि घोषित की जाएगी। जनरल सेक्रेटरी मिर्जा इशरत बेग ने बताया कि नवनियुक्त कार्यकारिणी के द्वारा शहर में जहां जहां धार्मिक स्थलों और स्कूल कालेज तथा अस्पतालों के पास नियमों के विरुद्ध शराब की दुकानों का संचालन किया जा रहा है उनको चिन्हित किया जा रहा है जिसको अभियान चला कर बंद करवाने का कार्य किया जाएगा जिसकी शुरुआत कपूरथला में मस्जिद के सामने संचालित शराब की दुकानों से किया जा चुका है।वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।

युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी मिर्जा साद बेग ने बताया कि शहर के सभी स्नातक और स्नातकोत्तर महाविद्यालयों के छात्रो को संगठित किया जा रहा है जिनको समिति में अहम जिम्मेदारियां दे कर संगठन से जोड़ा जाएगा जिसकी शुरुआत नेशनल पी जी कालेज से की जा चुकी है l आपको बता दें कि पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली इसके संरक्षक हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here