बाल कटवाने गये युवक के पेट में नाई ने कैंची घोंप कर हत्या कर दी

भांवरकोल थानाध्यक्ष हरिनारायण शुक्ला ने हमारे संवाददाता सुनील सिंह कुशवाहा को बताया कि इस सम्बन्ध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है । तहरीर मिलते ही मामला पंजीकृत कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। हालांकि सूत्रों की मानें तो पुलिस ने इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

0
623

गाजीपुर / भांवरकोल । थाना क्षेत्र के फखनपुरा गांव में बाल कटवाने के मामूली विवाद को लेकर कैंची घोंपकर गांव के ही नाई ने वारिस 15 पुत्र अफजल हाशमी की हत्या कर दी।इस घटना में शामिल शमीम के चौदह वर्षीय पुत्र सैफ को गंम्भीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे एवं घटना स्थल का जायजा लेकर ग्रामीणों एवं गा़म प़धान एवं ग्रामीणों से बात कर जानकारी ली उन्होंने मातहतों को हरहाल में आरोपित की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। मौके पर पुलिस कप्तान ओ पी सिंह मौके पर एसपी आर ए राजधारी चौरसिया पहुंचे ।

मौके पर प़भारी सीओ कासिमबाद बिजय आनंन्द शाही ने आरोपी के घर धमकें और परिजनों से पूछताछ की। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष हरिनारायण शुक्ला ने बताया कि इस सम्बन्ध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है । तहरीर मिलते ही मामला पंजीकृत कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। हालांकि सूत्रों की मानें तो पुलिस ने इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here