मुलायम ने माना अच्छा कार्य करने के बावजूद कभी कभी टिकट नहीं मिल पाता

सपा प्रमुख ने जनता के साथ खड़े रहने की बात कही तथा 2017 में चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की|

0
532

लखनऊ (राज्य मुख्यालय)। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा सुप्रीमो मुलायम स‌िंह ने 325 व‌िधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की सूची घोष‌ित कर दी है, जिसमें 53 व‌िधायकों के ट‌िकट काट द‌िए गए। तथा 176 वर्तमान व‌िधायकों को ट‌िकट द‌िया गया है|

मुलायम सिंह ने बताया 78 सीटों पर व‌िचार ‌व‌िमर्श के बाद घोषणा की जाएगी, उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले कार्यकर्ताओं से कहा क‌ि टिकट पाना आसान काम नहीं है| कभी-कभी अच्छा कार्यकर्ता होने के बाद भी टिकट नहीं मिल पाता।

उन्होंने कहा 2012 में मैंने ट‌िकट न पाने वालों को सम्मान‌ित क‌िया था| साथ ही इस मौके पर सपा प्रमुख ने जनता के साथ खड़े रहने की बात कही तथा 2017 में चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here