आज प्रधानमंत्री अलीगढ़ में, राजा महेन्द्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करेंगे

श्वविद्यालय की स्थापना अलीगढ़ की कोल तहसील के गांव लोधा और गांव मूसेपुर करीम जरौली में 92 एकड़ से अधिक रकबे की जमीन पर होगी। अलीगढ़ प्रखंड के 395 कॉलेज इस विश्वविद्यालय से सम्बद्ध होंगे।

1
655

लखनऊ / अलीगढ़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को दोपहर लगभग बारह बजे अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिहं राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री का सम्बोधन भी होगा। प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे के अलीगढ़ नोड तथा राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के मॉडलों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उ.प्र. डिफेंस कॉरिडोर  प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच का सुफल है। अलीगढ़ समेत छह जनपदों में बनने वाला ‘रक्षा औद्योगिक गलियारा’ देश को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर’ बनाने एवं ‘मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा।

आपको बताते चलें कि इस विश्वविद्यालय को उत्तर प्रदेश सरकार महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप सिंह के सम्मान में स्थापित कर रही है। विश्वविद्यालय की स्थापना अलीगढ़ की कोल तहसील के गांव लोधा और गांव मूसेपुर करीम जरौली में 92 एकड़ से अधिक रकबे की जमीन पर होगी। अलीगढ़ प्रखंड के 395 कॉलेज इस विश्वविद्यालय से सम्बद्ध होंगे। उत्तर प्रदेश में रक्षा औद्योगिक गलियारे की स्थापना की घोषणा प्रधानमंत्री ने 21 फरवरी, 2018 को लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करने के दौरान की थी।

रक्षा औद्योगिक गलियारे के छह नोड–अलीगढ़, आगरा, कानपुर, चित्रकूट, झांसी और लखनऊ की योजना बनाई गई है। अलीगढ़-नोड के सिलसिले में भूमि आवंटन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और 19 फर्मों को जमीन आवंटित कर दी गई है, जो इसके विकास के लिये 1245 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। उत्तर प्रदेश के रक्षा औद्योगिक गलियारे से देश को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here