मोबाइल वाले पत्रकार भाईयों आप पीछे जाईये पत्रकारों को आगे आने दीजिये

एक और कमेंट में लिखा है अखिलेश यादव जी आप पत्रकारिता को पत्रकारों के  संसाधनों से मत आंकिये आप कुछ दे नहीं सकते तो पत्रकार को टारगेट मत कीजिए।

0
597

लखनऊ / मुजफ्फरनगर । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुताबिक जो पत्रकार भाई मोबाइल से विसुअल बनाते हैं और लाइव वगैरह करते हैं वो पत्रकार नहीं हैं क्योंकि वो वीडियो सिर्फ उनके घर वाले ही देखते हैं।

अखिलेश यादव के इस कमेंट पर छोटे और मझोले संस्थानों में कार्यरत पत्रकारों ने रोष जताया है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा है, मोबाइल वाले पत्रकारों की ताकत न देखिए अखिलेश जी, डिजिटल इंडिया में क्या मोबाइल ही बैन करने का विचार बना लिए हैं!

एक और कमेंट में सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है अखिलेश यादव जी, आप पत्रकारिता को पत्रकारों के  संसाधनों से मत आंकिये आप कुछ दे नहीं सकते तो पत्रकार को टारगेट मत कीजिए।

हमारे संवाददाता प्रिंस से बात करते हुए The Destiny of Nation Media Network के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं आकाशवाणी लखनऊ के रिटायर्ड अधिकारी अवधेश प्रताप सिंह ने कहा अखिलेश यादव को ऐसा नहीं बोलना चाहिए था। हॉ अगर अखिलेश वाकई पत्रकारों के शुभचिंतक हैं तो उन्हें उनके कल्याण के लिए अपने घोषणापत्र में ऐलान करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here