हो जाईये तैयार, लखनऊ मनायेगा अपना जन्मदिन इस बार

आयोजन के लिए मेयर संयुक्ता भाटिया ने नगर निगम और जिला प्रशासन के साथ मिलकर तैयारियां तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ के प्रस्तावित स्थापना दिवस के बारे में न्यूज डॉन ने लखनऊ नगर निगम और लखनऊ जिला प्रशासन के साथ साथ लखनऊ नगर वासियों से बात की। 

0
526

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के तर्ज पर अब लखनऊ भी अपना स्थापना दिवस मनाएगा। यह कदम लखनऊ प्रशासन और नगर निगम की ओर से उठाया जा रहा है और इसमें लखनऊ के गौरवशाली और स्वर्णिम इतिहास को सहेजते हुए स्थापना दिवस मनाया जाएगा और जल्द ही इस आयोजन की तारीख का एलान किया जाएगा।

आपको बता दें कि प्रस्तावित आयोजन के लिए मेयर संयुक्ता भाटिया ने नगर निगम और जिला प्रशासन के साथ मिलकर तैयारियां तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ के प्रस्तावित स्थापना दिवस के बारे में न्यूज डॉन ने लखनऊ नगर निगम और लखनऊ जिला प्रशासन के साथ साथ लखनऊ नगर वासियों से बात की।

हमारे संवाददाता विकास टम्टा से बात करते हुए नगर निगम के आधिक सूत्रों ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर लोगों को लखनऊ के हर एक पहलु, इतिहास, महत्वता और इतिहास से जुड़े एक-एक तथ्य को आम जनता को विस्तार से बताया जाएगा। लोगों को इतिहास, शहर की संस्कृति, शहर की विशेषता, शहर से जुड़े नामचीन हस्तियों के बारे में भी बताया जाएगा।

जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों ने बताया कि नगर वासियों को स्वतंत्रा संग्राम से लेकर नवाबों के दौर के बारे में, उनका इतिहास, उसके बाद का समय, कब क्या हुआ कैसे हुआ हर एक चीज के बारे में बताया जाएगा।इसके लिए धरातल पर काम करने वालों की मदद ली जायेगी और उन लोगों को भी शामिल किया जाएगा जो लखनऊ के इतिहास के बारे में गहन जानकारी रखते हैं।

हमारे संवाददाता प्रिंस से जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए लखनऊ के निवासियों से भी सुझाव मांगे जाएंगे और जो कुछ भी सुझाव आम जनता से आएंगे उन्हें आयोजन में शामिल किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राजधानी के इतिहास से जनता को रूबरू कराना है साथ ही उन्हें एहसास दिलाना है कि लखनऊ का इतिहास कितना गौरवशाली और स्वर्णिम है।

LEAVE A REPLY