जा रहा था प्रेमिका से मिलने, जा गिरा कुएं में

पूछताछ करने पर प्रेमिका ने बताया कि, ये मुझसे मिलने आ रहे थे लेकिन कोहरे की वजह से कुंआ नहीं दिखा और ये 40 फिट गहरे कुएं में गिर गये। आपको बता दें कि पुलिस ने रस्सी के सहारे युवती के प्रेमी को बाहर निकाल लिया है।

0
517

लखनऊ  । मिर्ज़ा ग़ालिब ने सच ही कहा है, ये इश्क़ नहीं आसां, बस इतना समझ लीजै। ये आग का दरिया है और डूब के जाना है। मामला थाना बिजनौर के माती गॉव का है जहां एक प्रेमी चोरी छिपे अपनी प्रेमिका से मिलने जा रहा था लेकिन घने कोहरे के कारण रास्ते में कुंआ नहीं दिखा और प्रेमी कुंए में जा गिरा।

हमारे संवाददाता विकास ने बताया कि प्रेमी के कुएं में गिरते ही प्रेमिका ने शोर मचाया, प्रेमिका के शोर मचाने पर  रात्रि गश्त कर रहे सिपाही मौके पर पहुंचे।

पूछताछ करने पर प्रेमिका ने बताया कि, ये मुझसे मिलने आ रहे थे लेकिन कोहरे की वजह से कुंआ नहीं दिखा और ये 40 फिट गहरे कुएं में गिर गये। आपको बता दें कि पुलिस ने रस्सी के सहारे युवती के प्रेमी को बाहर निकाल लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here