Corona में भी पढाई निर्बाध रूप से चलती रहे इसलिए Teachers आडियो /विडियो अपलोड करें : VC KMCU

प्रत्येक विभाग के शिक्षक अपने सिलेबस के आधार पर आडियो विडियो रिकॉर्ड करें और उसे तीन दिन के भीतर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।

0
1288

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कोरोना को महामारी घोषित किया गया है उसे देखते हुए शासन के दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है लेकिन इस समय में भी छात्रों की पढ़ाई का नुकसान ना हो उनकी शिक्षा निर्बाध रूप से चलती रहे

इसलिए प्रत्येक विभाग के शिक्षक अपने सिलेबस के आधार पर आडियो विडियो रिकॉर्ड करें और उसे तीन दिन के भीतर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।

ये निर्देश ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो माहरुख मिर्जा ने जारी किया। उन्होंने मीटिंग की तस्वीरें जारी करते हुए कहा कि सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक मीटिंग में प्रत्येक व्यक्ति एक मीटर की दूरी मेंटेन किया हुआ था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here