मंहगाई पर हाहाकार, राहुल प्रियंका गिरफ्तार!

सांसद में कांग्रेस के सांसदों ने काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। पूरा गांधी परिवार काले कपड़ों में नजर आ रहा है कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी काले कपड़े पहनकर संसद में मोर्चा संभाल रही थीं तो वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सड़क पर पुलिस से लोहा ले रही थीं।

0
637

लखनऊ /दिल्ली । कांग्रेस ने शुक्रवार को महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी संस्थाओं के दुरुपयोग पर अभूतपूर्व और अनोखा देशव्यापी प्रदर्शन किया। खबर लिखे जाने तक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में रखा गया था। इससे पहले सांसद में कांग्रेस के सांसदों ने काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। पूरा गांधी परिवार काले कपड़ों में नजर आ रहा है कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी काले कपड़े पहनकर संसद में मोर्चा संभाल रही थीं तो वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सड़क पर पुलिस से लोहा ले रही थीं।

आपको बता दें कि कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी निरंकुशता के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन कर रहे थे इस प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गयी है।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि हमें राष्ट्रपति भवन जाने से रोका गया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार महंगाई पर प्रदर्शन नहीं करने दे रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष, संस्थाओं के सहारे लड़ता है लेकिन आज हिन्दुस्तान का सारा इन्फ्रास्ट्रक्चर सरकार के साथ है उन्होंने कहा पहले एक पार्टी दूसरी पार्टी से लड़ती थी आज विपक्ष सारी सरकार के साथ साथ संस्थाओं से भी लड़ रहा है।

कांग्रेस ने ट्विटर पर लिखा है, जब भी तानाशाह डरते हैं। पुलिस को आगे करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here