लखनऊ की लड़की, मॉ ने डांटा तो घर छोड़ दिया टेंपो वाले ने पुचकारा तो साथ चल दिया… और फिर!

14 साल की बच्ची किशोरी अपनी मां से नाराज होकर अपने घर से निकल गई किशोरी के साथ 6 आरोपियों ने किया गैंगरेप सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है नौकरी और खाना खिलाने के बहाने ई-रिक्शा चालक ने 14 साल की बच्ची को बहला फुसला कर इस वारदात को अंजाम दिया।

0
1196

लखनऊ  । उत्तर प्रदेश की राजधानी  लखनऊ के इटौंजा थाने के अंतर्गत बीते दिनों एक 14 साल की बच्ची के साथ 6 लोगों ने गैंग रेप किया लखनऊ पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है घटना लखनऊ के ग्रामीण थाना इटौंजा क्षेत्र की है वहां रहने वाली 14 साल की किशोरी को उसकी मां ने पढाई को लेकर डांटा तो वह नाराज होकर घर से निकल गई  किशोरी के पिता ने इसकी रिपोर्ट इटौंजा थाना पर दर्ज कराई थी और पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही थी।

बताया जा रहा है कि मेन रोड पर नाबालिग किशोरी को अकेला देख कर एक ई-रिक्शा चालक इकरामुद्दीन ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दे कर अपने साथ ले गया। इकरामुद्दीन उस नाबालिग बच्ची को खाना खिलाने के बहाने अपने कमरे पर ले गया और अपने अन्य पांच दोस्तों को फोन कर के कमरे में बुला लिया और उस  बच्ची के साथ सभी 6 हैवानों ने एक-एक करके उसके साथ रेप किया और सभी लोग उस नाबालिग किशोरी को वही तड़पती हालत में छोड़कर फरार हो गये। 

आपको याद दिलाते चलें कि किशोरी जब अपने घर से निकली थी तो वह बहुत परेशान और दुखी थी ई-रिक्शा चालक ने उसकी भूख और परेशानी का फायदा उठा कर अपने सभी मित्रों के साथ उसका रेप किया उस दौरान नाबालिग किशोर चीखती रही चिल्लाती रही लेकिन हैवानो ने उस मासूम बच्ची पर रहम ना किया और वह सभी 6 हैवान उसका रेप करते रहे। 

इटौंजा ग्रामीण के एसपी हृदेश कुमार के मुताबिक इकरामुद्दीन के साथ शकील, उत्तम शर्मा ,मोहम्मद नफीस ,नूर मोहम्मद और रितेश यादव ने किशोरी का गैंगरेप किया लखनऊ पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 363, 342, 376d, पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे कार्रवाई की जा रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here