मुन्ना भाई करना चाहते थे बडा़ खेल लेकिन एक गलती से पहुंच गये जेल

पिंपरी चिंचवड शहर के पुलिस कमिश्नर कृष्णप्रकाश ने बताया कि खुद को डॉक्टर बताने वाले व्यक्ति का नाम अक्षय नेहरकर है. उसके पास अस्पतालों में नौकरी करने के लिए ना तो कोई मेडिकल की डिग्री है और ना तो कोई शैक्षिक योग्यता। 

0
1071

लखनऊ / पिंपरी चिंचवाड़ । एक तरफ कोरोना जैसी घातक बीमारी से पूरा देश पहले से ही लड़ रहा है वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसका गलत तरीके से फायदा उठा रहे हैं मामला महाराष्ट्र का है जहां पिपडी – चिंचवड़ में पुलिस ने एक फर्जी  डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। 

पिंपरी चिंचवड शहर के पुलिस कमिश्नर कृष्णप्रकाश ने बताया कि खुद को डॉक्टर बताने वाले व्यक्ति का नाम अक्षय नेहरकर है. उसके पास अस्पतालों में नौकरी करने के लिए ना तो कोई मेडिकल की डिग्री है और ना तो कोई शैक्षिक योग्यता। 

उसकी फर्जी डॉक्टर होने की पोल तब खुली जब उसने एक बड़े निजी मेडिकल इंश्योरेंस कंपनी में कंसल्टेंट के पद पर नौकरी प्राप्त करने के लिए अपने जरूरी कागजात उस कंपनी को पेश किए।

इंश्योरेंस कंपनी ने जांच में पाया कि अक्षय के सारे कागजात फर्जी हैं. इस मामले को लेकर कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी विशाल काटकर ने आपत्ति जताते हुए पुलिस में अक्षय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

वहीं पुलिस ने बताया कि इस दौरान उसकी वजह से किसी की मौत हुई होगी तो मुन्नाभाई अक्षय के खिलाफ और गंभीर रूप की धाराएं दर्ज कराई जाएंगी। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और साक्ष्य जुटा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here