Dr KK Aggrawal passes away

बीते कुछ माह से एक रौशनदान की तरह दिल्ली के डॉ केके अग्रवाल इलाज और काउंसिलिंग के जरिये उदास और बीमार दिलों की रौशनी बन गए थे. मगर, आज वो किरन भी अनंत सूर्य में समा गई।

0
627

लखनऊ / दिल्ली। डॉक्टर अग्रवाल पिछले सालभर से कोरोना महामारी (Covid-19 Pandemic) पर वीडियो पोस्ट कर रहे थे और बीमारी के विभिन्न पहलुओं और उसके प्रबंधन के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे थे. उनके ट्विटर एकाउंट से ही उनके निधन की सूचना दी गई।

इस कोरोना काल ने असमय ही न जाने कितने लोगों के सगे संबंधी छीन लिए. हर तरफ गम और बेबसी का मानो गुबार-सा आ गया है. इन्हीं अंधेरे में डूबे दिनों में बीते कुछ माह से एक रौशनदान की तरह दिल्ली के डॉ केके अग्रवाल इलाज और काउंसिलिंग के जरिये उदास और बीमार दिलों की रौशनी बन गए थे. मगर, आज वो किरन भी अनंत सूर्य में समा गई।

डॉक्टर अग्रवाल पिछले सालभर से, वह कोविड महामारी पर वीडियो पोस्ट कर रहे थे और बीमारी के विभिन्न पहलुओं और इसके प्रबंधन के बारे में बात कर रहे थे. उनके ट्विटर प्रोफाइल पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने सोमवार को रात 11.30 बजे इस महामारी के कारण दम तोड़ दिया. उन्हें एक सप्ताह से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। 

डॉ. के के अग्रवाल अपने पेशे की वजह से तो पूरे देश में मशहूर थे वहीं वो अपनी नेकदिली के लिए भी जाने जाते थे. कोरोना काल के दौरान उन्होंने हजारों लोगों की मदद की. गरीबों और कमजोर तबके के मरीजों का उन्होंने मुफ्त में इलाज किया।

डॉक्टर अग्रवाल हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख भी थे. उन्हें 2005 में डॉ बीसी रॉय पुरस्कार और 2010 में पद्मश्री मिला था. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली में की और नागपुर विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here