दारोगा जी चेकिंग कर रहे थे कि ड्राइवर ने डंफर चढ़ा दिया

दारोगा संजय यादव मूलतः आगरा के धौर्रा एत्मादपुर क्षेत्र के निवासी थे वो 2013 बैच के सब इंस्पेक्टर थे। 

0
389

लखनऊ / बुलंदशहर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। वाहनों की चेकिंग के दौरान दरोगा संजय यादव को डंफर ने रौंद दिया।आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल ले जाते वक्त  सब इंस्पेक्टर संजय यादव की मौत हो गई।

इस हादसे के बाद पुलिस पुलिस महकमा स्तब्ध एवं शोकाकुल है हालांकि पुलिस ने डंफर समेत  चालक को  गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि दारोगा संजय यादव मूलतः आगरा के धौर्रा एत्मादपुर क्षेत्र के निवासी थे वो 2013 बैच के सब इंस्पेक्टर थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here