कहासुनी या कानाफूसी! कोरोना, केजरीवाल और केंद्र सरकार

सिंगापुर में  कोरोना वायरस के नये स्‍ट्रेन ने दहशत फैला दी है। वहां बुधवार से स्‍कूल बंद किए जा रहे हैं। यह नया स्‍ट्रेन बच्‍चों को ज्‍यादा प्रभावित कर रहा है।

2
1384

लखनऊ / दिल्ली।  अभी भारत कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है कि सिंगापुर में कोरोना का नया रुप सामने आ गया है। इसे बच्चों के लिए बेहद खतरनाक बताया जा रहा है बताया तो यह भी जा रहा है कि कोरोना का ये नया म्यूटेंट भारत में तीसरी लहर के रूप में आ सकता है। 

सिंगापुर में  कोरोना वायरस के नये स्‍ट्रेन ने दहशत फैला दी है। वहां बुधवार से स्‍कूल बंद किए जा रहे हैं। यह नया स्‍ट्रेन बच्‍चों को ज्‍यादा प्रभावित कर रहा है। सिंगापुर के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ओंग ये कुंग ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा कि B.1.617 ‘बच्‍चों को ज्‍यादा प्रभावित करता दिख रहा है।’ यह स्‍ट्रेन सबसे पहले भारत में पाया गया था।

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान, सिंगापुर के शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘इनमें से कुछ म्यूटेंट ज्यादा संक्रामक हैं और वे छोटी उम्र के बच्‍चों पर हमला कर रहे हैं। यह हम सबके लिए चिंता की बात है।’ हालांकि उन्‍होंने यह जरूर कहा कि जितने बच्‍चे संक्रमित हुए हैं, उनमें से किसी की हालत गंभीर नहीं है उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए भी वैक्सीन के विकल्पों पर प्राथमिकता के आधार पर काम होना चाहिए।

इधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अपील की है कि सिंगापुर के साथ हवाई सेवाएं तत्काल प्रभाव से रद्द हों, साथ ही साथ बच्चों के लिए भी वैक्सीन के विकल्पों पर प्राथमिकता के आधार पर काम हो।

इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा कि आने वाले वक्त में बच्चों को कोरोना से सुरक्षा चाहिए होगी।बच्चों के इलाज की सुविधाएं, वैक्सीन के प्रोटोकॉल अभी से ही तय हो जाने चाहिए।राहुल गांधी ने केंद्र पर हमला करते हुए लिखा कि भारत के भविष्य के लिए वर्तमान के मोदी सिस्टम को नींद से जागने की ज़रूरत है।

आपको बताते चलें कि कोरोना की दूसरी लहर भले ही ढलान पर है, लेकिन खतरा और बढ़ गया है. तीसरी लहर से पहले ही कोरोना की चपेट में बच्चे आ रहे हैं. बीते दिनों दिल्ली में दो बच्चों की मौत भी हो गई थी. बच्चों पर मंडराते खतरे को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से सिंगापुर आने-जाने वाली फ्लाइट तुरंत बंद करने की मांग की है। 

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here