दीदी in Lucknow , BJP पहले माफी मांगे फिर वोट मांगे

सुश्री बनर्जी ने कहा, भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत पश्चिम बंगाल में लगा दी लेकिन वे ममता दीदी को हरा नहीं पाए।  मैं कोलकाता से लखनऊ आ गयी  लेकिन बीजेपी के लोग खराब मौसम बताकर दिल्ली से यूपी नहीं आ सके। इस बार भाजपा का झूठ का जहाज उत्तर प्रदेश में नहीं उतर पायेगा 

0
785

लखनऊ / कोलकाता / दिल्ली। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में थीं उन्होंने विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को समर्थन का ऐलान किया उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर तंज करते हुए कहा कि इस बार भाजपा का झूठ का जहाज़ उत्तर प्रदेश में लैंड नहीं कर पायेगा। सुश्री बनर्जी ने कहा कि मैं कोलकाता से लखनऊ आ गयी और भाजपा वालों का जहाज़ उत्तर प्रदेश में लैंड नहीं कर पा रहा।

ममता बनर्जी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, भारतीय जनता पार्टी पहले जनता से माफी मांगे फिर वोट मांगे, हाथरस कांड पर बीजेपी माफी मांगे। कोविड से मरे लोगों की लाश गंगा में फेंकी उसके लिए माफी मांगे भारतीय जनता पार्टी ने कितनी लाशें  गंगा नदी में फेंकी ये भी बताये।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुंडा मुक्त प्रदेश के दावे पर ममता बनर्जी ने कहा फ़र्ज़ी एनकाउंटर में बहुत लोग मारे गए हैं। मुसलमानों के भावनाओं को कुरेदते हुए कहा कि CAA NRC आंदोलन के दौरान मैंने आंदोलन किया। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा यूपी में इस बार BJP के झूठ का जहाज लैंड नहीं करेगा।

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी शासित केन्द्र सरकार की शिक्षा नीति पर सवाल खड़े करते हुए कहा BJP इतिहास बदलने का काम कर रही है हम चाहते हैं कि देश में सब मिलकर रहें देश में समता, समानता एवं सद्भावना का माहौल रहे लेकिन भाजपा ने राजनीतिक शिष्टाचार को ताक पर रख दिया है।

सुश्री बनर्जी ने कहा, भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत पश्चिम बंगाल में लगा दी लेकिन वे ममता दीदी को हरा नहीं पाए।  मैं कोलकाता से लखनऊ आ गयी  लेकिन बीजेपी के लोग खराब मौसम बताकर दिल्ली से यूपी नहीं आ सके। इस बार भाजपा का झूठ का जहाज उत्तर प्रदेश में नहीं उतर पायेगा

LEAVE A REPLY