CCS University को सराहा

0
291

आज यहाँ राजभवन में नैक मूल्यांकन में उच्चतम ‘ए प्लस प्लस‘ ग्रेड प्राप्त चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की नैक टीम को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कहा कि नैक मूल्यांकन हेतु की गई तैयारियों ने विश्वविद्यालय में एक सकारात्मक और उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण बनाया है, रचनात्मकता को बढ़ावा मिला है। इसे निरंतरता से आगे बढ़ाने के लिए मूल्यांकन हेतु आयी नैक की पियर टीम ने जो भी कमियाँ बताई हैं, उन्हें दूर करके आगे का लक्ष्य निर्धारित करें। कहा कि विश्वविद्यालय आगे नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क और क्यू0एस0 वर्ल्ड रैंकिंग के मूल्यांकन मानकांे पर तैयारी करके अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। विश्वविद्यालय को प्रति पाँच वर्ष पर होने वाले नैक मूल्यांकन हेतु वार्षिक तैयारियों को निरंतरता से जारी रखने का निर्देश भी दिया।


इसी क्रम में छत्रपति शाहू जी महाराज कानपुर विश्वविद्यालय, कानपुर में गत दो दिन चले शिक्षा मंथन-2023 की चर्चा करते हुए कार्यशाला से प्राप्त अनुभवों का उपयोग करने को कहा। कहा कि नैक के मूल्यांकन मानकों तथा एन0आई0आर0एफ0 एवं क्यू0एस0 वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के मूल्यांकन मानकों की परस्पर समानता और भिन्नता का अध्ययन करके उसी आधार पर प्रतिवेदन डाटा तैयार किया जाए। विश्वविद्यालय को शोध और नवाचारों में भी व्यापक दृष्टिकोण अपनाने को कहा। कहा कि विश्वविद्यालय निरंतरता से अध्ययन करे कि देश में किन क्षेत्रों में वृहद योजनाएं क्रियान्वित हैं। उसी दिशा में योगदान देने वाले शोध और नवाचार भी विकसित करें।
विश्वविद्यालय की नैक टीम के साथ चर्चाओं के मध्य विद्यार्थियों के वृहद योगदान का तथ्य भी आया। निर्देश दिया कि तैयारी में योगदान देने वाले विद्याथियों के अनुभवों को संग्रहीत कर पुस्तक रिलीज की जाए।


बैठक में टीम के प्रत्येक सदस्य ने नैक मूल्यांकन की तैयारी से जुड़े कार्यगत और व्यक्तिगत अनुभव भी साझा किए। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 संगीता शुक्ला ने बताया कि के0जी0 टू पी0एच0डी0 की नीति पर शैक्षिक उत्थान का कार्य हुआ। टीम वर्क से ये उपलब्धिपरक सफलता प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्तर पर अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ विद्यार्थियों के शत्-प्रतिशत् योगदान से उत्कृष्टता का स्तर प्राप्त करना सम्भव हुआ है। उन्होंने राजभवन से प्राप्त दिशा-निर्देश के लिए विशेष धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here