आपके अधिकारी बेलग़ाम हो गये हैं बाबा, आपका किया धरा सब गोड़ के रख देंगे!

पीड़ित महिलाओं ने न्यूज डॉन को बताया कि विरोध करने वाली महिलाओं के खिलाफ बैठक करके उनको समूह से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इस तरह का मनमानी रवैय्या महिलाओं का मनोबल तोड़ने वाला‌ है।

0
575

लखनऊ / बहराइच  । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योगी 2 का कार्यभार संभाल लिया है लेकिन योगी 1 का मामला अभी तक सुलझा नहीं है। विगत कुछ माह पूर्व समूह की महिलाओं ने एन.आर.एल.एम. अधिकारियों पर भ्रष्टाचार व दुष्कर्म के प्रयास के गंभीर आरोप‌ लगाते हुए विधायक बलहा को‌ ज्ञापन सौंपा था।

आपको बता दें कि समूह की महिलाओं ने ज्ञापन सौंपते हुए ब्लाॅक‌ मिशन मैनेजर अजय शर्मा व जिला मिशन मैनेजर अनुराग पटेल पर यौन उत्पीड़न समेत भ्रष्टाचार एवं वित्तिय अनियमितता के गंभीर आरोप लगाये थे। महिलाओं का कहना था कि उनको काम देने के नाम पर अजय शर्मा द्वारा कमीशन मांगा जाता है। वही जो महिलाएं कमीशन न देने की बात करती है उनके साथ अभद्रता की जाती है।

इस पूरे मामले में हमारे संवाददाता अवधेश वर्मा से बलहा विधायक सरोज सोनकर का कहना था कि मामला उनके संज्ञान में आया है मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाकर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। वही मामले का जल्द निस्तारण न होनें पर समूह की महिलाओं ने आमरण अनशन व भूख हड़ताल करने की बात कही थी।

कार्यवाही का आश्वासन मिलने पर महिलाओं ने राहत की सांस ली थी किन्तु आज कई माह बीत जाने के बाद भी अधिकारियों के खिलाफ न ही कोई विभागीय जांच हुयी है और न ही किसी प्रकार की कार्यवाही की गयी है। इससे समूह में काम करने वाली महिलाओं का मनोबल भी टूटा।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अधिकारियों पर कार्यवाही न होने पर वह और ज्याद़ा महिलाओं का उत्पीड़न करने लगे है। वही समूह की एक महिला का कहना है कि अधिकारियों ने अपने बचाव के लिए महिलाओं से जबरन प्रार्थना पत्र लिखवाकर हस्ताक्षर करवा लिए है‌।

पीड़ित महिलाओं ने न्यूज डॉन को बताया कि विरोध करने वाली महिलाओं के खिलाफ बैठक करके उनको समूह से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इस तरह का मनमानी रवैय्या महिलाओं का मनोबल तोड़ने वाला‌ है। वही कुछ महिलाओं ने योगी सरकार पर भरोसा जताते हुए कहा कि जिस तरह योगी सरकार में महिलाएं सुरक्षित हो रही उनको न्याय मिल रहा है। इससे उनमे भी उम्मीद की किरण जगी है समूह की महिलाओं का कहना है कि जल्द ही उनके साथ भी न्याय किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here