बनायेंगे अगर आकाशवाणी को अपना मीत, तो यकीनन जंग जायेंगे जिंदगी की जीत

आकाशवाणी लखनऊ के हवाले से बताया गया है कोविड 19 प्रबंधन और उत्तर प्रदेश सरकार की लोक हितकारी योजनाएं तथा ब्लैक फंगस जानकारी एवं सावधानी विषय पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा इसके उपरांत कवि प्रदीप तिवारी कोरोना जागरूकता काव्य पाठ प्रस्तुत करेंगे।  

1
2697

लखनऊ । आकाशवाणी अपने सूत्र वाक्य “बहुजन हिताय बहुजन सुखाय” के लक्ष्य को सामने रखते हुए आम और खास लोगों को सूचना, शिक्षा और मनोरंजन के साथ साथ जागरूकता परक कार्यक्रम अपने श्रोताओं के लिए प्रस्तुत करता रहता है। 

ऐसे वक्त में जब वैश्विक महामारी कोरोना ने बीमार बनाने के साथ लोगों को घरों में कैद कर दिया है ऐसे में वैज्ञानिक एवं विश्वसनीय जानकारी के अभाव में लोगों में भय और भ्रम की परिस्थितियां पैदा हो गई हैं।

ऐसी भयावह परिस्थिति में समाज को जागरूक करने के लिए आकाशवाणी का लखनऊ केंद्र बुधवार को दोपहर एक बज कर पंद्रह मिनट से कोरोना एवं काला फंगस विषय पर कार्यक्रम का प्रसारण करेगा जिसका पुनः प्रसारण शाम बजे से आकाशवाणी के प्राइमरी चैनल से होगा जिसे 747 किलो हर्टज या फिर AIR App पर सुना जा सकता है इस कार्यक्रम के प्रस्तुत कर्ता, एफ एम रेनबो के कार्यक्रम अधिकारी एपी सिंह हैं। 

आकाशवाणी लखनऊ के हवाले से बताया गया है कोविड 19 प्रबंधन और उत्तर प्रदेश सरकार की लोक हितकारी योजनाएं तथा ब्लैक फंगस जानकारी एवं सावधानी विषय पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा इसके उपरांत कवि प्रदीप तिवारी कोरोना जागरूकता काव्य पाठ प्रस्तुत करेंगे।  

बताया गया है कि कोरोना प्रबंधन पर उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों एवं योजनाओं के बारे जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह जानकारी देंगे जबकि ब्लैक फंगस के बारे में नेत्र विशेषज्ञ डॉ संजय बिश्नोई बात करेंगे कार्यक्रम का समापन कोरोना कविता पाठ से होगा। 

इस कार्यक्रम को आकाशवाणी लखनऊ के वरिष्ठ अधिकारी अवधेश प्रताप सिंह प्रस्तुत करेंगे।  

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here