31 August : IAS अवनीश अवस्थी समेत कई ब्यूरोक्रेट रिटायर, संजय प्रसाद को गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार

एक्सटेंशन की कयासों के विपरीत यूपी की ब्यूरोक्रेसी में बेहद ताकतवर और महाराज के ब्लू आईड रहे अवनीश अवस्थी भी रिटायर हो गए। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा अपने विदाई समारोह में उन्होंने एक्सटेंशन के कयासों से इंकार किया।

0
503

लखनऊ  (राज्य मुख्यालय )  । ३१ अगस्त का दिन उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा ही महत्वपूर्ण रहा।  बुधवार को प्रदेश की नौकरशाही के  कई अफसर  रिटायर हो गए।

एक्सटेंशन की कयासों के विपरीत यूपी की ब्यूरोक्रेसी में बेहद ताकतवर और महाराज के ब्लू आईड रहे अवनीश अवस्थी भी रिटायर हो गए। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा अपने विदाई समारोह में उन्होंने एक्सटेंशन के कयासों से इंकार किया।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एवं प्रयुख सचिव सूचना आईएएस संजय प्रसाद को अवनीश अवस्थी के रिटायरमेंट के बाद ऊनकी सभी जिम्मेदारियों दे दी गई हैं। इस बाबत शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

आईपीएल कविन्द्र प्रताप सिंह और अमेठी के सबसे अधिक कार्यकाल वाले एसपी रहे हीरालाल भी शासकीय सेवा से रिटायर हो गए। वो आईजी पद से रिटायर हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here