जेल में छापा : मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास बैरक के बजाय पत्नी समेत डिप्टी जेलर के कमरे में मिले, जेलर सस्पेंड पत्नी गिरफ्तार

DM-SSP ने छापा मारा। अब्बास अपनी बैरक में नहीं मिले। फिर पता चला अपनी पत्नी के साथ डिप्टी जेलर के कमरे में थे। पत्नी लगभग रोज 3-4 घंटे मिलने आती थी। जेलर समेत कर्मचारियों पर पर FIR दर्ज कर ली गयी है।

0
394
लखनऊ / चित्रकूट। चित्रकूट जिला जेल में ढाई माह से बंद विधायक अब्बास अंसारी की धाक है। जेल नियमों में सुबह शाम दो बार बंदियों की गिनती होती है। हर बार गिनती में मौजूद पाये गए। बताया गया कि जब भी उससे कोई मिलने आता था, उसे अलग से ही मिलाया जाता था
कुछ देर नहीं बल्कि दो घंटे तक मिलते थे। कई लोगों की रजिस्टर में इंट्री होती थी, लेकिन खास लोगों की इंट्री भी नहीं होती थी। फरवरी के दस दिनों में ही तीन बार उसकी पत्नी मिलने आई। वह दो-दो घंटे तक उसके साथ रहती थी। कई बार देर शाम तक कमरे में रही।
आपको बता दें कि बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी जेल में बंद है खबरों के अनुसार विधायक अब्बास अंसारी की  पत्नी निकहत बानो हर रोज 11:00 बजे आती है और जेलर साहब के कमरे में दरवाजा बंद करके अपने पति के साथ 4 घंटे रहती है फिर वापस चली जाती है। गुप्त सूचना के आधार पर जेल में छापा मारा गया तो तमाम अनियमितताएं मिलीं। अब्बास अंसारी की पत्नी  निकहत बानों को जेल मैनुअल का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
DM-SSP ने छापा मारा। अब्बास अपनी बैरक में नहीं मिले। फिर पता चला अपनी पत्नी के साथ डिप्टी जेलर के कमरे में थे। पत्नी लगभग रोज 3-4 घंटे मिलने आती थी। जेलर समेत कर्मचारियों पर पर FIR दर्ज कर ली गयी है। मुख्य जेलर सहित आठ जेल कर्मचारियों को सस्पेंड कर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है। निकहत बानो और सभी जेल कर्मचारियों पर अब्बास अंसारी को जेल से भगाने की साजिश रचने के ऐंगल की भी तफ्तीश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here