कनाडा जाने वाले भारतीय नागरिकों पर संकट, भारत से सीधी यात्री उड़ान पर 21 सितंबर तक बढ़ा प्रतिबंध

    कनाडा जाने वाले भारतीय नागरिकों पर संकट, भारत से सीधी यात्री उड़ान पर 21 सितंबर तक बढ़ा प्रतिबंध ।

    0
    391

    लखनऊ / दिल्ली । कनाडा ने अप्रैल में भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर के मद्देनजर वहां से आने-जाने वाली सभी सीधी उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया था।इसके बाद से उड़ानें बहाल करने की तारीख कई बार टाली जा चुकी है।

    कनाडा ने कोविड-19 महामारी से पैदा हुए जोखिमों की वजह से भारत से सीधी यात्री उड़ानों के आगमन पर रोक 21 सितंबर तक बढ़ा दिया है. संघीय परिवहन मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। कनाडा ने अप्रैल में भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर के मद्देनजर वहां से आने-जाने वाली सभी सीधी उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया था।इसके बाद से उड़ानें बहाल करने की तारीख कई बार टाली जा चुकी है।

    कनाडा के परिवहन मंत्री उमर अलगबरा ने मंगल को ट्वीट किया कि कनाडा के लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा और उनकी सुरक्षा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। सार्वजनिक स्वास्थ्य से संबंधित आंकड़ों की समीक्षा करने के बाद हमने कनाडा और भारत के बीच सीधी उड़ानों पर प्रतिबंध को 21 सितंबर, 2021 तक बढ़ाने का फैसला किया है।कनाडा परिवहन ने सोमवार को एक बयान में कहा था कि कनाडा सरकार ने 21 सितंबर, 2021 तक भारत से उड़ानें निलंबित कर दी हैं।

    प्रतिबंधित अवधि के दौरान भारत से कनाडा का सफर करने वाले यात्री, जो सीधे मार्ग से नहीं आ रहे हैं उन्हें देश के लिए अपनी यात्रा जारी रखने से पहले किसी तीसरे देश से प्रस्थान पूर्व कोविड-19 जांच रिपोर्ट हासिल करना जरूरी होगा, जिसमें संक्रमण की तस्दीक नहीं की गई हो.’’ इसके मुताबिक,

    जिन यात्रियों में पहले कोविड-19 की पुष्टि हुई है, उन्हें प्रस्थान से 14 से 90 दिनों के बीच कोविड-19 पुष्टि वाली जांच का प्रमाण देना होगा. कनाडा की यात्रा जारी रखने से पहले यह प्रमाण किसी तीसरे देश से होना चाहिए

    कम से कम 14 दिनों तक किसी तीसरे देश में प्रवेश और ठहरना आवश्यक हो सकता है। विज्ञप्ति के मुताबिक कनाडा सरकार महामारी के हालात की बारीकी से निगरानी करना जारी रखेगी और परिस्थितियों के मद्देनजर सीधी उड़ानों से सुरक्षित बहाली के लिए माकूल प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने की खातिर भारत सरकार और विमान संचालकों के साथ मिलकर काम करती रहेगी।

    हालांकि, यह प्रतिबंध मालवाहक विमानों, चिकित्सकीय सामग्री को लाने ले जाने वाले विमानों या सैन्य उड़ानों पर लागू नहीं है।उन्हें दोनों देशों के बीच सीधे आवागमन की इजाजत है।सिर्फ सभी सीधी वाणिज्यिक और निजी यात्री उड़ानें निलंबित हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here