ओलंपिक 2021 : अलविदा टोकियो, अब पेरिस में मिलेंगे

    टोक्यो ओलंपिक के समापन समारोह में बजरंग भारतीय दल के ध्वजवाहक रहे हैं आपको बता दें कि भारत ने टोक्यो ओलंपिक में 1 गोल्ड सहित कुल 7 मेडल अपने नाम किए।

    0
    573

    लखनऊ / दिल्ली । महामारी के बीच 23 जुलाई से शुरू हुए टोक्यो ओलंपिक का रविवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। टोक्यो ओलंपिक के इस अवसर पर भारतीय दल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाइयां दी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला हर खिलाड़ी एक चैंपियन है भारत ने जो पदक जीते हैं उससे देश गौरवान्वित और प्रफुल्लित हुआ है जापान की सरकार और लोगों को विशेष धन्यवाद।

    समारोह एक वीडियो के साथ शुरू हुआ जिसमें 17 दिन की स्पर्धाओं का सार था। शुरुआती वीडियो में फोकस रिकॉर्ड और स्कोर पर नहीं , बल्कि उन सभी खिलाड़ियों के साहसिक प्रयासों पर था जिन्होंने रोज कोविड-19 जांच करवाते हुए कड़े बायो-बबल में हिस्सा लिया। समारोह का मुख्य संदेश था कि खेल एक उज्जवल भविष्य के दरवाजे खोलेंगे। अंतिम अध्याय की शुरुआत स्टेडियम में आतिशबाजी से हुई।

    टोक्यो ओलंपिक में खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करके भारत को पहली बार इस खेल महाकुंभ में 7 पदक दिलाया भारत में इस बार एक स्वर्ण दो रजत 4 कांस्य सहित कुल 7 पदक अपनी झोली में डाले। हालांकि यह नंबर और भी बढ़ सकता था। इस बार के ओलंपिक इसलिए भी खास है क्योंकि खेल मंत्रालय, अधिकतर खेल महासंघों ने खिलाड़ियों को पूरा समर्थन किया। खिलाड़ियों ने विदेश में अभ्यास के साथ जो भी मांग की वह पूरी की गई स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा बजरंग पुनिया जैसे खिलाड़ियों ने अपना ज्यादातर समय विदेश में ही तैयारियों में व्यतीत किया। खिलाड़ियों के लिए फिजियो और विदेश कोच जैसी सभी सुविधाओं का ध्यान दिया गया।

    अगर हमारे निशानेबाज, तीरंदाज और कुछ खिलाड़ी नहीं चूकते तो भारत पहली बार पदकों की संख्या दहाई में पहुंचा देता। कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान बजरंग पूनिया ने समारोह के दौरान ध्वज वाहक के रूप में भारतीय दल की अगुआई की अब दुनिया भर के खिलाड़ी 3 साल बाद होने वाले अगले ओलंपिक में फ्रांस की राजधानी पेरिस में मिलेंगे जबकि टोक्यो पैरालंपिक खेल 24 अगस्त से 5 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे। समापन समारोह की शुरुआत आतिशबाजी के साथ हुई।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here