हाँ बराक ओबामा और बिल (क्लिंटन ) से भी ज्यादा योग्य हैं हिलेरी : मिशेल ओबामा

    0
    557
     वाशिंगटन : पहले ही दिन से अमेरिका की कमांडर-इन-चीफ बनने के लिए ‘पूरी तरह तैयार’ हैं मेरी दोस्त हिलेरी क्लिंटन ऐसा मिशेल ओबामा ने कहा| उन्होंने बताया कि  डेमोक्रेटिक उम्मीदवार और पूर्व विदेश मंत्री के पास किसी अन्य उम्मीदवार के ‘पूरे जीवनकाल’ से ज्यादा अनुभव हैं। साथ ही उन्होंने हिलेरी के दृष्टिकोण की तुलना रिपब्लिक  उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के ‘‘नाउम्मीदी और निराशा’’ के द्रष्टिकोण से की है|
    मिशेल ने यह भी बताया कि मैं हिलेरी की सराहना और सम्मान करती हूं, वह एक वकील, लॉ प्रोफेसर, अरकंसास की प्रथम महिला, अमेरिका की प्रथम महिला, अमेरिकी सीनेटर, विदेश मंत्री रही हैं, राष्ट्रपति पद के लिए उनके पास किसी भी अन्य उम्मीदवार के पूरे जीवनकाल से ज्यादा अनुभव है, हां, बराक (ओबामा) से भी ज्यादा. बिल (क्लिंटन) से भी ज्यादा. इसलिए वह निश्चित तौर पर पहले दिन से ही कमांडर-इन-चीफ बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और हां, वह एक महिला भी हैं. पिछले कुछ हफ्तों में मिशेल (52) हिलेरी (69) का एक मजबूत समर्थक के रूप में उनका सहयोग कर रही हैं साथ ही उन्होंने कई प्रमुख्य राज्यों में प्रभावशाली भाषण भी दिया । 

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here