हैलो हैलो 100 नंबर… ! नहीं नहीं 112 नंबर

भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि 112 नंबर को पुलिस आपातकालीन हेल्पलाइन के रूप में स्थापित किया जाये जिसमें पुलिस सहायता के साथ साथ आपातकालीन एंबुलेंस, जीवन रक्षक दवाइयां, फायर ब्रिगेड आदि सेवाएं मिलेंगी

0
673

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने एक  सर्कुलर जारी किया है जिसमें बताया गया है कि पुलिस आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 100 को 112 में परिवर्तित कर दिया गया है जो आगामी 26 अक्तूबर से लागू से हो जाएगा।

आपको बता दें कि 112 नंबर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई देशों के आपातकालीन हेल्पलाइन के रूप में पूर्व में ही स्थापित है इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के निर्णय लिया है  112 नंबर पूरे देश की पुलिस आपातकालीन हेल्पलाइन के रूप में स्थापित किया जाये जिसमें पुलिस सहायता के साथ साथ आपातकालीन एंबुलेंस, जीवन रक्षक दवाइयां, फायर ब्रिगेड आदि सेवाएं मिलेंगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here