इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 26 को यानि आज ही

0
868

इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण आज यानि 26 फरवरी को लगने जा रहा है  | रविवार को 5 बजकर 40 मिनट से शुरू होने वाले सूर्य ग्रहण को भारत में आशिंक रूप से पहली बार शाम 6 बजकर 45 मिनट पर ही देखा जा सकेगा | सूर्य ग्रहण रात के 8 बजकर 28 मिनट पर अपनी अधिकतम अवस्था में होगा, लेकिन भारत में इस समय रात हो चुकी होती है इसलिय यह यहां दिखाई नहीं देगा | सूरज की ऐसी खगोलीय स्थिति मात्र 1 मिनट 22 सेकेंड ही रहेगी | रात 10 बजकर 01 मिनट पर सूर्य ग्रहण पूरी तरह से खत्‍म हो जाएगा |

 9 मार्च 2016 को पूरी दुनिया पूर्ण सूर्य ग्रहण को देखेगी। यह ग्रहण भारत सहित ऑस्ट्रेलिया, पलाऊ, सिंगापुर, थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया, ताइवान, जापान, चीन, म्यांमार, श्री लंका, हिंद महासागर और उत्तरी प्रशांत महासागर, दक्षिणी कोरिया और गिनी में सुबह 05:43 से 06:44 बजे तक दिखाई देगा। (समय नई दिल्ली के अनुसार)सूर्यग्रहण एक खगोलीय घटना है, और ये घटना तभी होती है जब चन्द्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरती है | सूर्य ग्रहण के दौरान पृथ्वी के उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुव प्रभावित होते हैं | इसलिए यह अवधि ऋणात्मक मानी जाती है | सूर्य से अल्ट्रावॉयलेट किरणें निकलती हैं जो एंजाइम सिस्टम को प्रभावित करती हैं, इसलिए सूर्यग्रहण के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है|

क्या नहीं करना चाहिए – सूर्य ग्रहण को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए | इसको देखने के लिए वैज्ञानिक प्रमाणित टेलिस्‍टकोप का ही इस्‍तेमाल करना चाहिए | सूर्य ग्रहण को देखने के लिए वैसे चश्‍में का भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है, जिनमें अल्‍ट्रावॉयलेट किरणों को रोकने की क्षमता हो | स्मृतियों के अनुसार ग्रहण के दौरान पकाया या खाया गया खाना हानिकारक होता है। भारतीय परंपरा के अनुसार सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले से ही लोग उपवास रखते हैं।
गर्भवती महिलाएं क्या करें –पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य की किरणें गर्भ में पल रहे भ्रूण पर ग़लत प्रभाव डाल सकती हैं। यह भी कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान जो महिलाएँ घर से बाहर झाँकती हैं या निकलती हैं उनके गर्भपात की संभावना बढ़ जाती है। इसके कारण पैदा होने वाला बच्चा कैंसर का शिकार भी हो सकता है।
– ग्रहण व सूतक अवधि में घर से बाहर न निकलें
– ग्रहण को देखने की कोशिश न करें
– भगवान का जप-ध्यान करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here