नोट बंदी के बावजूद चुनौती बरकरार ,सीमा पार से 2000 रुपये के नकली नोट देश में भेजने की साजिश

0
336

नोटबंदी के बाद सरकार की ओर से किए गए दावों में कहा गया था कि इससे जाली नोटों के नेटवर्क को तोड़ने में सफलता मिलेगी। लेकिन नकली नोटों के कारोबारियों ने सरकार के सामने  फिर चुनौती पेश कर दी है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि है कि सीमा पार से 2000 रुपये के नकली नोट बड़े पैमाने पर छापकर देश में भेजने की साजिश की जा रही है। दो हजार एक नकली नोट के बदले एक हजार रुपये में बेचने का प्रयास किया जा रहा है | यह जानकारी मिलने के बाद सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, सभी राज्यों के डीजीपी को इस सिलसिले में रिपोर्ट भेजी गई है।

पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश बॉर्डर सीमा पार से नकली नोट लाने का बड़ा ठिकाना बताया जाता रहा है। नोटबंदी से पहले और बाद में भी यहां भारतीय करंसी के नकली नोटों की बड़ी खेप पकड़ी जा चुकी है। दिसंबर 2016 और जनवरी 2017 के बीच कई बार 2,000 रुपये के नकली नोट जब्त किए गए हैं। 8 फरवरी को मुर्शिदाबाद में एक युवक के पास 2,000 रुपये के 40 नकली नोट मिले थे। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए नकली नोटों में वॉटरमार्क सहित नोट के कई फीचर्स और कलर स्कीम की हूबहू नकल की गई थी, जिससे इनकी पहचान करने में काफी मुश्किलें आई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here