मोदी वैसे ही नर्वस हैं जैसे 2014 में कॉग्रेस कांप रही थी : मायावती

मुलायम सिंह यादव के समर्थन में रैली से पहले ट्विटर के जरिये बोला हमला

0
608

बसपा अध्यक्ष मायावती ने तीखे तेवर अपनाते हुए ट्विटर से जंग बहाल कर दी है। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। खास बात ये है कि इस ट्वीट में उन्होंने भाजपा, पीएम मोदी और कांग्रेस तीनों को लपेटा है।मायावती ने लिखा, “आज दूसरे चरण का मतदान है और बीजेपी व पीएम श्री मोदी उसी प्रकार से नरवस व घबराए लगते हैं जैसे पिछले लोकसभा चुनाव में हार के डर से कांग्रेस व्यथित व व्याकुल थी।

बसपा प्रमुख मैडम मायावती के ट्वीट

इसकी असली वजह सर्वसमाज के गरीबों, मजदूरों, किसानों के साथ-साथ इनकी दलित, पिछड़ा व मुस्लिम विरोधी संकीर्ण सोच व कर्म है।”बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सीएम योगी के मंदिर जाने पर सवाल उठाए हैं। साथ ही चुनाव आयोग पर भी जमकर निशाना साधा।उन्होंने लिखा है कि सीएम योगी बैन के बाद मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं, सीएम योगी ऐसा इसलिए कर रहे हैं कि उन्हें लाभ मिले। मायावती ने सीधा चुनाव आयोग से सवाल किया कि सीएम योगी पर इतना मेहरबानी क्यों?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here