सपा सुप्रीमो ने क्यूँ कहा कि प्रदेशवासी स्वयं महसूस करेंगे सपा सरकार और भाजपा सरकार में क्या अंतर है

0
881

 शिव कृपाल मिश्र

LUCKNOW – अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनावों के नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि इन चुनावों में राजनीतिक भ्रष्टाचार का परिचय भाजपा ने कराया है। भाजपा सरकार के पास उत्तर प्रदेश के विकास की कोई योजना नहीं है। झूठे वादों से यह सरकार बनी है। प्रदेश की जनता को सुनियोजित तरीके से गुमराह किया गया है। यह भ्रष्ट राजनीति का एक नया रूप सामने आ रहा है।

      राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश की राजनीति एक खतरनाक मोड़ पर है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपने कट्टरपंथी एजेंडा को भाजपा सरकारों के माध्यम से लागू करने की साजिश कर रहा है। देश का धर्मनिरपेक्ष स्वरूप इससे खतरे में पड़ जाने की आशंका है।

       अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने जनकल्याण की जो तमाम योजनाएं बनाई उनका अनुसरण करने को दूसरे राज्यों की सरकारें भी विवश हुईं। मेट्रो, एक्सप्रेस-वे, गोमती नदी के तटों के सौंदर्यीकरण, जनेश्वर मिश्र पार्क और समाजवादी पेंशन जैसी तमाम योजनाएं लागू की गई जिससे प्रदेश में विकास को गति मिली। किसानों की खुशहाली और कृषि की उन्नति समाजवादी सरकार की प्राथमिकता रही है। समाजवादी सरकार में विकास का बुनियादी ढ़ांचा विकसित किया गया।

      श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने जनता का पैसा जनहित के कार्यो में ही खर्च किया। फिजूलखर्ची और भ्रष्टाचार पर रोक लगाई। उन्होंने कहा कि हमें अपने सिद्धांतों और कार्यक्रमों को लेकर फिर जनता के बीच जाना है। अगले कुछ दिनों में प्रदेशवासी स्वयं महसूस करने लगेंगे कि वादे निभाने वाली समाजवादी सरकार और बहकाने वाली भाजपा सरकार में क्या अंतर है।

      श्री अखिलेश यादव ने आह्वान किया कि सभी विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को तुरंत पार्टी के सदस्यता अभियान से जुड़ जाना चाहिए। 15 अप्रैल 2017 से दो माह तक यह अभियान चलेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष  ने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करेगीऔर अन्याय तथा भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान जारी रखेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here