सचिवालय

0
106

उत्तर प्रदेश सचिवालय संघ के चुनाव में उपाध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार अंजनी गुप्ता ने आज सचिवालय के बहुखंडी भवन एवं लोक भवन में सघन चुनाव प्रचार में सचिवालय के प्रबुद्ध अधिकारियों/कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में विजयी होने पर उनका मुख्य उद्देश्य सचिवालय संघ की खोई हुई गरिमा को पुनः स्थापित करते हुए सचिवालय के अधिकारियों/कर्मचारियों के उत्पीडन को समाप्त कराना, सचिवालय को विशेष दर्जा दिलाना, नए अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु पुरानी पेंशन को लागू कराने के लिए सचिवालय संघ के गरिमामयी एवम प्रभावशाली मंच से पुरजोर प्रयास चाहिए, समीक्षा अधिकारी का ग्रेड पे रू0 5400 कराना एवम केंद्र सरकार के अधिकारियों/कर्मचारियों को मिलने वाली चिकित्सा एवं अन्य सुविधाओं को सचिवालय के अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु लागू कराने हेतु सार्थक प्रयास करना होगा. अंजनी गुप्ता के साथ चुनाव प्रचार में मुख्य रूप से विशेष सचिव श्री विनीत प्रकाश, अनुसचिव रतन्दीप दिक्षित, अनुभाग अधिकारी गण आलोक पटेल, संदीप कुमार, अजय सिंह, श्याम कुमार चौधरी, विपुल कुमार मिश्रा, मधुलिका मिश्रा, सुनील शुक्ला, अभय राज वर्मा, गौरव मिश्रा, मुकेश मिश्रा, आयुष गुप्ता, राम किशोर आदि उपस्थित रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here