शताब्दी एक्सप्रेस मे आग से मचा हडकंप

0
539

 नई दिल्ली से कानपुर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस मे हॉट एक्सल होने से आग की लपटे उठने से दिल्ली हावडा रेलमार्ग के भदान रेलवे रेलवे स्टेशन पर शताब्दी को रोक लिया गया ।   रेलवे सूत्रो ने आज यहॉ बताया कि नई दिल्ली से आ रही शताब्दी एक्सप्रेस के पहियो मे आग निकलने से हडकंप मचा गया । शाम 6 बजकर 14 मिनट पर शताब्दी एक्सप्रेस को भदान रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया, इंजन से दूसरे डिब्बे मे आग लगने के कारण रेल यात्रियो मे खासी दहशत पैदा हो गई । शताब्दी मे सफर कर रहे इटावा के रेल यात्री सोमिल पोरवाल ने बताया कि शताब्दी मे आग बुझाने के जो सयंत्र लगे हुए है उनके करीब डेढ दर्जन सिलेंडरो से आग बुझाने का काम किया गया जब आग पूरी तरह से काबू हो गई तब उसके बाद रेल गाडी को 6 बजकर 50 मिनट पर इटावा के लिए रवाना किया गया ।   फिलहाल 8 बजकर 26 मिनट पर शताब्दी एक्सप्रेस इटावा रेलवे स्टेशन आने के बाद कानपुर के लिए रवाना कर दी गई है दो मिनट के निधार्रित स्टापेज के बाद शताब्दी को कानपुर के लिए रवाना किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here