लखनऊ विश्वविद्यालय

0
165

आज राजभवन में लखनऊ विश्वविद्यालय के विकास विज्ञान संस्थान एवं अर्थशास्त्र विभाग द्वारा तैयार ‘उत्तर प्रदेश सतत विकास रिपोर्ट-२०२२’ का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर रिपोर्ट तैयार करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति तथा अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष तथा विकास विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. मनोज कुमार अग्रवाल को बधाई देते हुए इस श्रंृखला को जारी रखने का सुझाव दिया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय से यह भी कहा कि वह ग्राम्य एवं विकास खंड स्तर पर इस तरह के मूल्यांकन को ले जाएँ ताकि प्रदेश सरकार द्वारा स्पष्ट कार्य योजना निर्धारित की जा सके जो एक रोल मॉडल के रूप में स्थापित हो और उत्तर प्रदेश का सर्वांगींण विकास हो सके।
ज्ञातव्य है कि यह सतत विकास रिपोर्ट-२०२२ नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के सहयोग से तैयार की गयी है। इस रिपोर्ट में संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिपादित 17 सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप उत्तर प्रदेश के विकास का मूल्यांकन करना था, जिसकी निगरानी नीति आयोग, भारत सरकार कर रहा है। यह एक वृहद एवं शोधपरक रिपोर्ट है, जिसमें प्रदेश सरकार के लिए नीतिगत सुझाव भी दिये गए हैं।
इस नीतिपरक सतत विकास रिपोर्ट- 2022 के लोकार्पण अवसर पर अन्य गणमान्य महानुभाव भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here