राजनाथ सिंह

0
163

राजनाथ सिंह के 9 वर्षों पर जारी हुई सीडी
नीरज सिंह की अगुवाई हुआ कार्यक्रम

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए कार्यों की ओर देश के यशस्वी रक्षा मंत्री एवं सांसद लखनऊ राजनाथ सिंह द्वारा रक्षा मंत्रालय में और संसदीय क्षेत्र में विगत 9 वर्षों में कराए गए जनसेवा और विकास के अभूतपूर्व कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए लघु फिल्मो का निर्माण किया गया है। जिन की सीडी का विमोचन प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, प्रदेश अध्यक्ष सांसद रमापति राम त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा व उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया।

भाजपा नेता नीरज सिंह ने मुख्य अतिथियों का अंग वस्त्र, पुष्पगुच्छ और अटल जी के चित्र का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी स्क्रीन पर दोनों लघु फिल्मों का प्रसारण भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here