यूपी में कोहरे ने थामी रफ्तार………

0
520

जालौन: प्रदेश में ठण्ड का कहर लगातार जारी है वही बुंदेलखंड क्षेत्र में भी घने कोहरे के कारण आम जन जीवन अस्त-व्यस्त होता जा रहा है| हर दिन पहले से ज्यादा सर्दी लेकर आ रहा है|
जालौन में घना कोहरा लोगों के लिये मुसीबत बना हुआ है| दो दिन से लगातार इतनी ज्यादा ठंड थी कि लोगो को कपकपी छूट गई बच्चे हों या वृद्ध सभी के लिए सर्दी कहर बनकर टूट रही है| यही नहीं घने कोहरे ने यातायात को भी प्रभावित कर दिया है| लोग अपनी गाड़ियों की लाइट जलाकर चल रहे है| ज्यादातर रेलगाड़ियाँ 2 से 6 घंटे देरी से चल रही है|
जालौन के जिला मुख्यालय उरई स्थित रेलवे स्टेशन का यही हाल है| यहाँ से कानपुर-झांसी के लिये निकलने वाली ज्यादातर रेलगाड़ियाँ 2 से 6 घंटे देरी से चल रही| जिसमें राप्ती सागर एक्सप्रेस 3 घंटे, लोकमान्यतिलक 2 घंटे की देरी, साबरमती, कुशीनगर एक्सप्रेस के साथ बरौनी मेल देरी से चल रही है| वही झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटर सिटी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है| जिस कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है|
रेलवे स्टेशन का नजर देखते ही बनता है जहाँ पर ठण्ड से ठिठुरते लोग अपने आप को सर्दी बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है|
वही स्थानीय लोगो का कहना है कि प्रशासन के द्वारा लोगो को सर्दी से बचाव के लिये अभी तक रैन बसेरा का इंतेजाम नहीं किया जिस कारण लोगों को खुले आसमान या फिर स्टेशन के अन्दर प्लेटफार्म पर रहना पड रहा है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here