निस्तानाबूत हुई आतंकियों की शाजिसें

0
512

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शनिवार को दो आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए लेकिन दोनों आतंकियों को मार गिराया|

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बारामूला जिले के अमरगढ़ इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आज सुबह सुरक्षा बलों ने इलाके में अभियान शुरू किया, उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी तथा तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई, नतीजतन दो आतंकवादी मारे गए| फिलहाल, मारे गये आतंकवादियों की पहचान और किस समूह से वे जुड़े थे, यह सुनिश्चित करना बाकी है, अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गया और एक अन्य अधिकारी को भी चोट लगी है, उन्होंने बताया कि गोलीबारी की जगह से अन्य सामान के साथ बरामद हथियारों में एक राइफल और एक पिस्तौल शामिल है| 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here