चौबीस घंटे हैं सेना के जवानों के लिए चुनौतिपूर्ण, हिमस्खलन की चेतावनी

0
437

 श्रीनगर: कश्मीर में पिछले कई दिनों से हिमस्ख्लन की वजह से काफी परेशानी हो रही है, कश्मीर के मंडलायुक्त ने अगले चौबीस घंटे में कई जिलों में उच्च खतरे श्रेणी वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

इसमें बर्फबारी प्रभावित क्षेत्र कुपवाड़ा, बांदीपोरा, बारामुला, गांदरबल, कुलगाम, बड़गाम और कारगिल जिले में हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है।  ऐसे में कुपवाड़ा समेत कश्मीर के अन्य इलाकों में तैनात सेना के जवानों के लिए मौसम के लिहाज से अगले 24 घंटे काफी अहम हैं। हिमस्ख्लन की घटनाओं में कई जवान शहीद हो चुके हैं ऐसे में मौसम बिगड़ने से कोई और नुकसान न होने पाए इसके लिए कई खास बंदोबस्त किए जा रहे हैं।

 डीजीपी डा. एसपी वेद ने भी पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाए जाने का भरोसा दिलाया है। एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर शैतानी नाला क्षेत्र भूस्खलन और हिमस्खलन के लिए पहले से अत्यधिक जोखिम वाला क्षेत्र घोषित किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY