आप का some one special आप की इज़्ज़त तो करता है ना

आपस में एक दूसरे से इज्जत औ मुहब्बत है मधुर रिश्ते का आधार

0
916
कई रिश्तों में ऐसा देखा जाता है कि शुरुआत में पार्टनर के दिल में आपके लिए प्यार और सम्मान होता है मगर बाद में वो आपका मजाक भी बनाते हैं और सिर्फ कुछ जरूरतों के लिए रिश्ते में बने रहते हैं। कई बार लोग जाने-अनजाने में भी एक-दूसरे के सम्मान को ठेस पहुंचा देते हैं। इन दोनों के बीच के अंतर को समझें। अगर आपके पार्टन के दिल में आपके लिए सचमुच नफरत या इस्तेमाल करने भर का प्यार बचा है, तो आप तुरंत ब्रेकअप का फैसला लें। लेकिन अगर पार्टनर आपके काम को और आपसे जुड़े हर इंसान को सम्‍मान देता है तो फिर आपको ऐसे रिश्‍ते को खत्‍म करने से पहले एक बार सोच लेना चाहिए।

कहीं तनाव तो नहीं आपके ब्रेकअप का कारण?

आज की व्यस्त लाइफ और काम के तनाव के कारण मानसिक तनाव हो जाता है जिससे आप चिड़चिड़े हो जाते हैं और कई बार उनपर बेवजह बरस पड़ते हैं। ऐसे में अगर आप चिड़चिड़ाहट में या प्रेशर में आकर रिश्तों को उलझा कर तोड़ने के कगार पर पहुंच गए हैं तो एक बार फिर सोचें। ये रिश्‍ता आपकी जिंदगी का सबसे अच्छा तोहफा है। इसे तोड़े नहीं, सहेजें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here