आपकी आंखों में नंगापन और दिल में हवस है!

सोशल मीडिया पर पीली साड़ी वाली पीठासीन अधिकारी की फोटो खूब वाइरल हो रही है इस तस्वीर को शेयर करने वाले ज्यादातर लोग पुरुष हैं आखिर ये तस्वीर देखते ही देखते क्यों इतना हिट हो गई। पढिये टीवी जर्नलिस्ट श्रुति का नजरिया

0
2233

इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई नीली-पीली साड़ी वाली पीठासीन कर्मचारी रीना द्विवेदी धड़ल्ले से खूब वायरल हो रही है। जिस तरह से ये महिला कर्मचारी सरकारी तौर तरीकों का पलीता उड़ाती नज़र आ रही हैं वो किस हद तक सही हैं? अगर य् कहा जाए कि ये महिलाओं का अपना जीने ढंग है कि वो क्या कि वो क्या पहनती हा या कैसे रहती है तो आपको बता दें कि मतदान संबंधी पूरी गोपनीयता को बनाए रखने की जिम्मेदारी है ,उसे भंग करते हुए मतदान में प्रयुक्त होने वाले प्रपत्रों के द्वारा सोशल मीडिया पर डाला जाना एक दण्डनीय अपराध है ये खूबसूरत महिला पीठासीन कर्मचारी रीना अपनी खूबसूरती का बखान करते हुए जो रजिस्टर खोल रही हैं वो मतदाता रजिस्टर 17A है। साथ ही आपको बता दें कि जिस तरह से ये महिला सुर्खियों में छाई हुई है वो सिर्फ इनको बढ़ावा दिया जा रहा है इस महिला ने चुनाव के दौरान कोई भी ऐसा काम नहीं किया है जिससे किसी को प्रेरणा मिले बल्कि इन्होने समाज को एक गलत संदेश दिया है।

एक पीठासीन अधिकारी ये भी 

कर्म ही पूजा है

गौर से देखिये इस तस्वीर को क्या ये जिम्मेदार नहीं लग रही लेकिन इस पर किसी ने गौर नहीं किसा इसका कोई इंटरव्यू कोई फोटो शूट नहीं हुआ लेकिन ये तस्वीर बहुत कुछ बयां कर रही है ये फोटो पीली साड़ी वाली मैडम की तरह सनसनी में नहीं है लेकिन अगर ध्यान से और दिल पर हाथ रख कर देखें तो ये महिला रीना द्विवेदी से कहीं ज्यादा खूबसूरत लग रही है इसलिए नहीं कि ये शक्ल से खूबसूरत हा बल्कि इसलिए कि ये एक साथ दो फर्ज अदा कर रही है और समाज को इससे काफी कुछ सीखने को भी मिल रहा है बिना किसी दिखावे के ये अपना काम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here