कोरोना ने कर दी हैं कठिन, डगर पनघट की!

भाजपा ने विधानसभा चुनाव की प्रारंभिक तैयारियों के लिए तीन सदस्यीय कोर कमेटी गठित की है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल को शामिल किया गया है। कमेटी हर महीने विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों के साथ समीक्षा करेगी।

2
502

लखनऊ  /  दिल्ली । कोरोना वायरस के दूसरी लहर के चलते जिस तरह की खबरे उत्तर प्रदेश से आई हैं उससे बीजेपी की चिंताएं और बढ़ गई हैं, कोरोना की वजह से यूपी में कई विधायकों की मौत भी हो गई है । कई नेताओ ने अपनी ही सरकार को लेकर नाराजगी भी जाहिर की है। 


योगी सरकार के मंत्री ब्रृजेश पाठक से लेकर केंद्र सरकार के मंत्री संतोष गंगावर तक ने अपनी नाराज़गी जताई जिसके चलते विपछी दल खासकर सपा और कांग्रेस ने कोरोना प्रबंधन सुचारू रूप से ना होने के आरोप भी लगाये। 

भाजपा ने विधानसभा चुनाव की प्रारंभिक तैयारियों के लिए तीन सदस्यीय कोर कमेटी गठित की है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल को शामिल किया गया है। कमेटी हर महीने विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों के साथ समीक्षा करेगी। प्रभारियों से मिले फीडबैक के आधार पर विधानसभा क्षेत्रों का रोडमैप तैयार किया जायेगा। 

उन्होंने कहा कि शहर से लेकर गांवों तक कोरोना वायरस की रोकथाम की दिशा में प्रदेश सरकार तेजी से कार्य कर रही है। इसमें गांव-गांव में गठित निगरानी समितियों और ग्राम प्रधानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधान व निगरानी समिति के सदस्य अपने गांव को कोरोना से मुक्त गांव बनाने का संकल्प लें। इसे प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने ‘मेरा गांव, कोरोना मुक्त गांव’ अभियान की शुरुआत की है।

एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में ‘ट्रैस, टेस्ट और ट्रीट’ का जो अभियान युद्धस्तर पर चल रहा है, उसमें निगरानी समितियों का बड़ा योगदान है। गांव में लक्षण वाले व्यक्ति की समय से पहचान हो जाए तो जांच, इलाज व मेडिकल किट जैसे उपायों से संक्रमण का फैलाव नहीं होने पाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है। यह प्रदेश प्रभावी भूमिका के साथ महामारी के विरुद्ध कार्य कर रहा है, जिसके अपेक्षित परिणाम भी मिल रहे हैं। साथ ही उन्होंने गावों को कोरोनावायरस (Coronavirus) से मुक्त बनाने के लिए एक विशेष अभियान की घोषणा की। 

गौरतलब है कि इस बार संक्रमण का प्रकोप देश के ग्रामीण इलाकों पर ज्यादा है। विशेष अभियान, “मेरा गांव-कोरोना मुक्त गांव” की घोषणा को मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी, जब वह लखीमपुर जिले में Covid-19 रोकथाम उपायों की समीक्षा करने के लिए थे। 

शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर भी इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा जबकि सख्त स्क्रीनिंग, इलाज और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य में Covid-19 टैली को नीचे लाने के लिए स्थानीय भागीदारी को आकर्षित करना है और इसे ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के साथ चलाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर की जा रही टेस्टिंग के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने नियंत्रण रणनीति की भी सराहना की और कहा कि इसे एक “मिशन” में बनाया जाना चाहिये। 

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY