आरिशा ने तो लिख दिया लेकिन मैं कैसे लिखूँ ये सच! कि बाप ने बेटी का बलात्कार किया

पुलिस के मुताबिक नाबालिक का भाई सांचौर में नर्मदा नहर में कूदकर अपनी जान दे दी है । जब पीड़िता ऑडियो रिकॉर्ड कर रही थी तो उसके भाई ने सब कुछ सुन लिया और पिता की हरकत से शर्मसार होकर अपनी जान दे दी। 

1
787

लखनऊ / दिल्ली / अलवर। राजस्थान के अलवर में एक पिता पर अपनी पुत्री के साथ बलात्कार का आरोप लगा है बताया जा रहा है कि पिता पे अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने किया है। जब लड़की के भाई को पिता की करतूत का पता चला तो उसने आत्महत्या कर ली।

न्यूज़ एजेंसी ए एन आई के रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया इस मामले में शनिवार को 32 मिनट की एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है जिसके बाद हमने जांच शुरू की। इस ऑडियो क्लिप में पीड़िता अपनी मौसी को पिता द्वारा किए गए अत्याचारों के बारे में बता रही है।

पुलिस के मुताबिक नाबालिक का भाई सांचौर में नर्मदा नहर में कूदकर अपनी जान दे दी है । जब पीड़िता ऑडियो रिकॉर्ड कर रही थी तो उसके भाई ने सब कुछ सुन लिया और पिता की हरकत से शर्मसार होकर अपनी जान दे दी।

पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है । जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पहुंची तो वह वहां से फरार हो गया । हालांकि पुलिस इस मामले में जांच जारी रखी है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता एक बार उसे मोबाइल दिलाने के बहाने कार में ले गए और उसके साथ रेप किया। हालांकि इस ऑडियो क्लिप में यह साफ नहीं हुआ कि यह घटना कब हुई है। लड़की ने यह भी कहा कि जब उसकी मां उसके भाई को भी साथ ले जाने के लिए बोली तो आरोपी ने मना कर दिया।

लड़की ने जब अपनी मां को पिता की करतूत के बारे में बताया था तो मां ने उल्टा लड़की को ही डांट दिया। पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई कर रही है और आरोपी की तलाश में है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here