कैसा पिता! उसको पता भी न चला और फंदे पर झूल गये मॉ बेटी

यह है पूरा मामला हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के जल्ला गांव का है, इस गांव में आज सुबह एक नवविवाहिता सानू और उसकी डेढ़ साल की मासूम बेटी के शव उसी के घर में फांसी के फंदे से लटके होने की जानकारी फैलते पुलिस सहित पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित मौके पर पहुंच गए और घटना की जांच पड़ताल की।

0
567

लखनऊ / हमीरपुर। फंदे पर झूलते मिले मां बेटी के शव, परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है यूपी के हमीरपुर जिले में सोमवार सुबह एक घर में मां और बेटी के शव फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना पर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मां बेटी की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस इसे घरेलू कलह के चलते आत्महत्या बता रही है, वही मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगा कर कार्यवाही की मांग की है।


यह है पूरा मामला हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के जल्ला गांव का है, इस गांव में आज सुबह एक नवविवाहिता सानू और उसकी डेढ़ साल की मासूम बेटी के शव उसी के घर में फांसी के फंदे से लटके होने की जानकारी फैलते पुलिस सहित पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित मौके पर पहुंच गए और घटना की जांच पड़ताल की।

घटना के बाद परिजनों का कहना है कि महिला के पति ने कि अपनी पत्नी और बेटी को मौत के घाट उतारा है, जबकि पुलिस का कहना है कि महिला का पति शराब पीकर घर में कलह करता था, जिसके चलते महिला ने पहले अपनी बेटी को फांसी लगाई और फिर खुद फांसी के फंदे में झूल गई।


पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित का कहना है कि महिला ने पहले बच्ची का गला दबाकर हत्या की है, उसके बाद खुद फांसी पर लटक गई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है उधर, मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here