AKTU : प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने VC का चार्ज Pro VC विनीत कंसल को सौंपा

प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने कहा मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आप सभी सदैव प्रसन्न और स्वस्थ रहें आशाओं के नव अंकुर प्रफुल्लित होकर सदैव सृजनात्मक आचरण को ऊर्जावान करते हैं| प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने  छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में अपने कार्यों और दायित्वों का निष्ठा और लगन से निर्वहन हेतु शुभकामनाओं की इच्छा व्यक्त की। 

0
1081

लखनऊ (राज्य मुख्यालय)। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर और डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी लखनऊ के कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक ने एकेटीयू  के कुलपति का दायित्व सोमवार को विश्वविद्याल के प्रति कुलपति प्रोफेसर विनीत कंसल को सौंप दिया। उन्होंने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि

मैंने डा.ए .पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के कुलपति पद का अपना पदभार विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो विनीत कंसल को हस्तांतरित कर दिया है। विश्वविद्यालय परिवार के साथ कुलपति के रूप में व्यतीत किए गए जीवन के विगत छह वर्ष मेरे लिए अद्भुत रहे हैं|

उन्होंने कहा मैं कृतज्ञ हूँ कि इस दौरान मुझे कार्य निर्वहन में आप सभी का सहयोग प्राप्त होता रहा है| ऊर्जा से भरा हुआ 21 वर्ष का विश्वविद्यालय एक असीम ऊँचाई की ओर अग्रसर है| विश्वविद्यालय के अध्यापकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विगत छह वर्षों की यात्रा में, मेरे द्वारा किए गए कार्यों और दायित्व निर्वाह में आप के द्वारा प्रकट किए गए विश्वास और स्नेह से मैं हमेशा अभिभूत रहूँगा|।

मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आप सभी सदैव प्रसन्न और स्वस्थ रहें आशाओं के नव अंकुर प्रफुल्लित होकर सदैव सृजनात्मक आचरण को ऊर्जावान करते हैं| प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने  छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में अपने कार्यों और दायित्वों का निष्ठा और लगन से निर्वहन हेतु शुभकामनाओं की इच्छा व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here