अमित शाह ने पूछा जिस पार्टी में मुख्तार अंसारी हो वो गुंडाराज से मुक्त शासन दे सकती है क्या

0
622
पार्टी प्रेसीडेंट अमित शाह

चंदौली से अशोक आज़ाद –

यूपी के चंदौली में बीजेपी के राष्ट्रिय अध्यक्ष चारो विधान सभा के प्रत्याशियों के पक्ष में सभा को संबोधित करने पहुचे । जिला मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्नीकल कालेज  आयोजित इस सभा में समर्थको की भीड़ देखते हुए मंच पर माइक सम्हालते ही राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह विपक्षियो जो हमला सुरु किया वो भाषण के अंत तक नहीं रुका । अमित शाह के ने सबसे ज्यादा अखिलेश  सरकार पर हमला बोला । यही नहीं राहुल गांधी और मायावती को भी आड़े हाथो लिया । अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा आप लोग कमल का बटन पूर्वांचल का भाग्य बदलने के लिए दबायेगा , बुआ भतीजे के शासन ने प्रदेश को बर्बाद करके रख दिया है , अखिलेश बाबु कहते हैं काम बोलता है,  सपा की सरकार ने उत्तर प्रदेश को खून करने के मामले में न 1 बना दिया है । हर रोज 23 बलात्कार होते है, अखिलेश ने यूपी को बलात्कार के मामले में न 1 बना दिया है । चोरी लूट फिरौती ह्त्या अपहरण के मामले न 1 बना दिया है । अखिलेश जी इसको काम नहीं कहते इसे कारनामा कहते है । पांच साल बुआ रहती है तो फिर भतीजा आ जाता है उसके बाद फिर बुआ आती है । बहन जी कहती है हम यूपी को गुंडाराज से मुक्त करेंगे , आपके प्रत्याशी आपकी जगह मुख्तार और अफजाल की फोटो लेकर घूमते है, जिस पार्टी में अफजल और मुख्तार अंसारी हो वो गुंडाराज से मुक्त शासन दे सकती है क्या । जिस पार्टी में आज़म और प्रजापति जैसे लोग हो गुंडाराज मुक्त शासन दे सकती है क्या । अखिलेश कहते है मोदी जी अच्छे दिन कब आएंगे यूपी में अखिलेश की सरकार है अच्छे दिन अखिलेश को लाने चाहिए ये हमसे पूछता है । 11 मार्च को 8 बजे मतगड़ना सुरु होगी और 1 बजे तक बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी अखिलेश बाबु लिख लो । 11 मार्च को 2 बजे बीजेपी की सरकार बनेगी और अच्छे दिन आएंगे । अभी तक हम एक से परेशान थे अब दो आ गए ,दो सहजादे आ गए है एक से माँ परेशान दूसरे से बाप परेशान दोनों से पूरा यूपी परेशान है । अखिलेश जी यूपी समस्याओं का दरिया है इसको लांघने के लिए कलेजा चाहिए । राहुल बाबा बार बार तैस में आ जा रहे है , चार इंटरव्यूह में उन्हें लगता है चुनाव समाप्त हो गए, राहुल बाबा आप मोदी सरकार की हिसाब पूछते हो , भारत में आपके नाना , नानी और पापा ने शाशन किया है , 60 साल का हिसाब पहले आप तो दीजिये । सरकार बनने के ढाई साल में मोदी सरकार ने 93 योजनाएं बनाई , ये आप तक नहीं पहुचती है क्योंकि बिच में समाजवादी पार्टी की निकम्मी सरकार है । यूपी विकास के मामले में खड्ढे में गिर गया है ।  राहुल बाबा आपको फर्क नहीं दीखता क्योकि आपके आँखों पर इटैलियन चस्मा लगा हुआ है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here