Navy Day : PM मोदी बोले, भारतीय परंपराओं के अनुरूप होंगे नौसेना के Ranks

सिंधुदुर्ग में नेवी डे समारोह में पीएम मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण, नारीशक्ति और आत्मनिर्भर नौसेना पर दिया जो

0
942

मुंबई /नई दिल्ली। भारतीय नौसेना का स्थापना दिवस (Navy Day) महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में आयोजित किया गया। समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारतीय नौसेना के शौर्य, पराक्रम और समर्पण की सराहना करते हुए देशवासियों को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम से पहले ऐतिहासिक राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने भारत की समुद्री सुरक्षा और नौसेना शक्ति को नई दिशा दी थी, जिनकी प्रेरणा आज भी भारतीय नौसेना को मजबूती प्रदान करती है।

Navy Day (नेवी डे) समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने नौसेना के जवानों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, “आपके लिए ही कहा गया है कि- चलो नई मिसाल हो, बढ़ो नया कमाल हो, झुको नहीं, रुको नहीं, बढ़े चलो, बढ़े चलो।”

Navy Day Celebration में पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय नौसेना ने हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में देश की सुरक्षा सुनिश्चित की है और समुद्री सीमाओं की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री ने नौसेना परिवार के सभी सदस्यों को नेवी डे (Navy Day) की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को अपने वीर जवानों पर गर्व है।उन्होंने कहा कि भारत अब अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को नई पहचान देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

इसी क्रम में PM Modi ने कहा कि भारतीय नौसेना में रैंक्स के नाम भारतीय परंपराओं और संस्कृति के अनुरूप किए जाएंगे, जिससे देश की सैन्य व्यवस्था में भारतीयता की भावना और मजबूत होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने Navy Day के अवसर पर महिला सशक्तिकरण पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों में नारीशक्ति की भागीदारी लगातार बढ़ाई जा रही है और महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का परिचय दे रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय नौसेना आने वाले समय में और अधिक आधुनिक, सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनेगी।

LEAVE A REPLY