हमले पर ओवैसी बोले, गोडसे की नाजायज़ औलादों से नहीं डरते

काफिले पर फायरिंग होने के बाद ओवैसी ने केंद्र सरकार से और राज्य सरकार से इस मामले की स्वतंत्र जांच करने की मांग की है। ओवैसी ने कहा यह कैसे हो सकता है कि एक सांसद पर 4 राउंड फायरिंग की जाती है

0
685

लखनऊ / हापुड़ / दिल्ली। एआईएमआईएम अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी की कार पर उत्तर प्रदेश के हापुड़ में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। ओवैसी ने खुद ट्वीट कर इस घटना की जानकारी दी है। असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि जब वे आज मेरठ में चुनाव प्रचार के बाद दिल्ली जा रहे थे तब छीजारसी टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ तीन चार राउंड फायरिंग की गई। ओवैसी  की कार के टायर भी पंचर हो गए। गाड़ी बदलने के बाद वहां से रवाना हुए।

हालांकि इस हमले के दौरान किसी को कोई भी चोट नहीं आई। इस मामले से जुड़ा वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें एक शख्स हथियार लिए साफ नजर आ रहा है।

ओवैसी की गाड़ी पर गोली चलने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। जबकि दूसरा आरोपी गाजियाबाद पुलिस थाने में सरेंडर कर दिया है। एडिशनल एसपी हापुड़ के अनुसार नोएडा के रहने वाले सचिन अपने साथी के साथ मिलकर फायरिंग की थी। उसके पास से 9 एमएम की पिस्टल बरामद हुई है।

काफिले पर फायरिंग होने के बाद ओवैसी ने केंद्र सरकार से और राज्य सरकार से इस मामले की स्वतंत्र जांच करने की मांग की है। ओवैसी ने कहा यह कैसे हो सकता है कि एक सांसद पर 4 राउंड फायरिंग की जाती है। वहीं सपा ने ओवैसी पर हुए हमले की निंदा जताई है और ट्वीट कर कहा कि लोकतंत्र में किसी भी तरह की हिंसा की कोई भी जगह नहीं होनी चाहिए।

बता दे कि ओवैसी हैदराबाद के सांसद है और ए आई एम आई एम के चीफ उत्तर प्रदेश आगामी विधानसभा चुनाव में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here